यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

ये कहानी दूर तक जानी



ये  कहानी दूर तक जानी

बात  तूने  ना   मेरी मानी

बात सबके होठों पे छायी

तूने अपने  मन की ठानी

 

जो  छुपाते  फ़ैल  जाती  है

होंठ चुप तो आँख गाती है

साफ़ कितना हो गला लेकिन

हिचकी तो दिन रात आती है

 

हों,   अकेले    मुस्कुराते  हैं

राह   चलते   गुनगुनाते   हैं

ये  सभी लक्षण उसी  के हैं

दिन में भी जो खाब आते हैं

 

तेरा  भी  अब हाल ऐसा है

मजनूँ  या  दीवाने जैसा है

जीने मरने से परे अब हो गया

पूछना   बेकार   कैसा  है

 

पवन तिवारी

०६/०१/२०२३


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें