यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

बुधवार, 8 जून 2022

तुमको देखा तर गया

तुमको   देखा तर  गया

लगा कि नेह  झर गया

जो मनोज का था कार्य

दृष्टि भर में  कर  गया

 

अहंकार    डर    गया

रिक्त ह्रदय  भर  गया

प्रस्तर पिघलने  लगा

झरने   के  घर   गया

 

राग  वाले  दर  गया

सारा   मै  जर  गया

हो  गया  नवीन   मैं

जैसे   प्रेम  वर  गया

 

त्रास क्षण में हर गया

भेद  नारी  नर  गया

रोम  तक   प्रसन्न हैं

प्रेम  के   नगर  गया

 

पवन तिवारी

०८/०८/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें