यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

सोमवार, 5 अगस्त 2019

कहीं - कहीं घर बार है डूबा


कहीं - कहीं घर बार  है डूबा
कहीं – कहीं  मीलों  है सूखा
वर्षा  से  कुछ हरा - भरा है
कहीं  का  थल वर्षों से भूखा

बरसा  से  किसान  खुश  है
किन्तु  बाढ़ से भी  दुःख  है
रंग  कई  हैं  बरखा  के भी  
अलग - अलग उसका रुख है

लट  भीगे   जब  सावन  में
अँगड़ाई   उठे  तन  मन  में
जैसे    मृग   कस्तूरी  खोजे
प्रेमी   मन   भटके  तन  में

बरखा  में जब  बिजली  कड़के
चोर हिया  तब  जोर से  धड़के
लहर के जब - जब बरखा आये
प्रेमी  मन  फड़फड़  फड़ फड़के

टिप – टुप  बरसे  बारिश  जब
भीग - भीग  मन  मचले  तब
सजनी  देखे   पिय   की  राह
चाहत  हो   आ   जाएँ   अब    

पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८
अणु डाक – पवनतिवारी@डाटामेल.भारत   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें