यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

क्या प्रशंसा करूँ


क्या  प्रशंसा  करूँ  तुम अकथ्य  प्रिये
प्रेम  पावन  है  अपना ये  तथ्य प्रिये
कोई   कारण   सफाई      देनी   हमें
प्रेम  अपना  समर्पित  है  सत्य  प्रिये

प्रेम   का  मूल  तो  मात्र  विश्वास  है
प्रेम के  श्वाँस में प्रभु का  निवास  है
बस   समर्पण    विश्वास  स्थिर  रहे
सारे  जीवन  में  उल्लास  का वास  है

मिले जो भी  सहज उसको स्वीकार लो
प्रेम  भी  धर्म  है  ह्रदय  में धार  लो
काटना  है  नहीं   जीवन  जीना  हमें
चित्त  में  प्रेम  को समझ ओंकार लो

प्रेम का उर में जब से  ये चढ़ मद गया
अपना  जीवन  गृहस्ती में  यूँ नध गया
हम  वसंत  से  खिलते  हुए   जा  रहे
प्रेम क्या सध गया  सारा जग सध गया

पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८
अणु डाक- poetpawan50@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें