यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

इस तुमुल भरे जग जीवन में



इस  तुमुल  भरे  जग  जीवन में

मन तृषित शांति को भटक रहा

सीधे - सच्चों  का   मुख  धूमिल

कलुषों का मुख अधि चटक रहा

 

चहक  रहे  वे  लंद - फंद जो

सीधों का  कार्य ही अटका है

जो अन्यों का  भी हित चाहें

उनको पग-पग पर झटका है

 

बाधा जनहित   के कारज में

वर्षो – वर्षों   से   लटका  है

जो  ग़ैर  ज़रूरी   है   अवैध

वह जोर–शोर  से चटका है

 

इस काल में भी हँसकर जीना

समझो  कलयुग  को पटका है

चलते  रहना  नैतिक पथ पर

दुष्टों  के   ख़ातिर   खटका  है

 

माना कई बार  हुए विचलित

कई बार डिगा  मन भटका है

पर अंत समय सत के पथ पर

जल  प्रेम  सत्य का  गटका है

 

पवन तिवारी

19/08/2022

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें