यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

शनिवार, 16 जुलाई 2022

सुबह सुबह अलसायी माटी

सुबह सुबह अलसायी माटी

सुबह – सुबह सूरज चौकन्ने

सिमटे हैं कुछ लोग शीत से

और कृषक  काटते   हैं गन्ने

 

सुबह – सुबह कुछ आग तापते

कुछ  हैं  लम्बी   डगर  नापते

कुछ  गंगा   में   नहा   रहे  हैं

कुछ  हो  किनारे  खड़े  काँपते

 

सुबह–सुबह कुछ खेत को चुनते

कुछ   जीवन   के   दाने  चुगते

कुछ   सपनों   में   खोये  रहते

खुली  आँख कुछ  सपने  बुनते

 

कुछ मौसम को भी धकियाते

कुछ  के  आड़े  मौसम   आते

हर प्रवृत्ति  के  लोग  यहाँ हैं

कर्मवीर  ही  मन  का   पाते

 

आओ कर्म  की  हैं जय गाते

औरों  को  भी  हैं  बतलाते

माने  या कोई बात न माने

आओ  अपना  फर्ज़ निभाते  

 

पवन तिवारी

१४/०२/२०२२       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें