यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

बिन पढ़े ज़िन्दगी के पन्ने


बिन  पढ़े  ज़िन्दगी  के  पन्ने

पुस्तक की  समीक्षा करते हैं

कुछ  अपने ही  ऐसे  अक्सर

सब  बोझ तुम्हीं  पे धरते हैं

 

कुछ  ऐसे  भी  स्वनाम  धन्य

बिन  पढ़े  भूमिका  लिखते हैं

कुछ लोग सभा में अनिमंत्रित

सर्वाधिक  सज-धज दिखते हैं

 

अब  ऐसा  बुरा  समय  का है

कुछ लोग समय को धकियाते

अक्सर  विलम्ब  से  जाते  हैं

सब  धंसकर  उनसे  बतियाते

 

उनकी  हाँ  पर  सबकी नज़रें

उनकी  कुछ   ऐसी  धूम  रहे

वे  जहाँ  भी  आते - जाते  हैं

सब  आगे  पीछे  घूम  रहे हैं

 

जो  समय के हैं पाबन्द बड़े

वे जग  में  खड़े  अकेले  हैं

जो आवारों  सा  घूम  रहे

उनके  संग   रेले  मेले  हैं

 

पवन तिवारी

०९/०४/२०२२

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें