यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

बुधवार, 11 सितंबर 2019

प्रेम जीवन


प्रेम जीवन का सबसे बड़ा  पर्व है
अपने प्रेम पे सबको  बड़ा  गर्व है
प्रेम को प्रेम से प्रेम समझा है जो
प्रेम उसके  लिए गर्व  का  पर्व है

प्रेम  शाश्वत है चलता  रहे अनवरत
इसमें केवल  समर्पण ही जीता सतत
इसका बैरी  सतत तर्क और बल रहा
राधा से मेरा तक प्रेम का सत ही सत

प्रेम  है  देवता  प्रेम   है  प्रेमिका
जो न समझें उनके लिए विभीषिका
प्रेम  के  रूप   वैसे  सहस्त्रों  रहे
प्रेमियों  के  लिए  पावन  दीपिका

प्रेम हर युग में पूजित तिरस्कृत हुआ
जाने कितने ही ग्रन्थों में रचित  हुआ
आदमी जाने – अनजाने  संयोग  वश
प्रेम की  शक्ति  से  आकर्षित  हुआ


पवन तिवारी
सम्वाद – ७७१८०८०९७८
अणु डाक – पवनतिवारी@डाटामेल.भारत 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें