यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

सोमवार, 2 मई 2022

सारसों सा करुण स्वर है

सारसों  सा  करुण स्वर है

नदी तट पर उसका घर है

रेत पर  चलना  है उसको

और  मीलों  का  सफर है

 

रोज ही  बदले  डगर है

और अपरिचित नगर है

त्रास के  मौसम हैं वर्षों

हर्ष का कुछ ही प्रहर है

 

विषमताओं का मिला धन

शेष  सम्पत्ती  सघन   वन

है  वहाँ   निर्माण  करना

और ऊपर  है   वृहद् घन

 

अपनों  की  आलोचना है

वैरियों  सी  विवेचना  है

फिर भी तुमको शांत मन हो

नेह  से  ही  लोचना  है  

 

उसमें   कर्तव्यों   के  घेरे

उसमें   भी  हैं   तेरे  मेरे

क्या निभा पाओगे बोलो

ये ही  हैं जीवन  के  फेरे

 

पवन तिवारी 

२०/०३/२०२१

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें