यह ब्लॉग अठन्नी वाले बाबूजी उपन्यास के लिए महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी का बेहद कम उम्र में पुरस्कार पाने वाले युवा साहित्यकार,चिंतक,पत्रकार लेखक पवन तिवारी की पहली चर्चित पुस्तक "चवन्नी का मेला"के नाम से है.इसमें लिखे लेख,विचार,कहानी कविता, गीत ,गजल,नज्म व अन्य समस्त सामग्री लेखक की निजी सम्पत्ति है.लेखक की अनुमति के बिना इसका किसी भी प्रकार का उपयोग करना अपराध होगा...पवन तिवारी

सोमवार, 9 अगस्त 2021

बादल मस्ती में रहते हैं


 बादल  मस्ती  में  रहते हैं

नभ की  बस्ती में रहते हैं

जग  भीगने से डरता है वे

जल  की कश्ती में रहते हैं

 

जिनसे जीवन के रथ चलते

उन पर वे आरूढ़  हो चलते

अपने  मन  के  राजा हैं वे

सूरज ढंकते  चलते – चलते

 

थिर  ये  कभी  नहीं रहते हैं

नदी  के  जैसे  ये  बहते  हैं

इनसे   सीखें  जीवन  जीना

चलते  रहो   यही  कहते  हैं

 

अपना  सब  धरती  को  देते

बदले  में  कुछ  कभी न लेते

परहित  में  भटका  करते  हैं

अम्बर  में   नइया  खेते  हैं

 

पवन तिवारी

संवाद – ७७१८०८०९७८

अणु डाक – poetpawan50@gmail.com  

28/08/2020      

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें