बुधवार, 24 अक्तूबर 2018

इष्ट आह्वान










कविता,  गीत ,  ग़ज़ल,  कहानी
तुम न सुनो तो सब पानी-पानी
आओ  नाथ  करूँ  आरम्भ मैं
तुम्हारी  कृपा  से हमरी रवानी

आओगे  तो    गीत  बहेगा
शब्द - शब्द   पुनीत  रहेगा
सब मंगलमय  सुखमय होगा  
कविता  का  भी मान रहेगा

आओ  शब्द का दो  आशीष
कवि ने  झुका दिया है शीश
कवि के यज्ञ को सफल बना दो
कविता  का  हो  ऊँचा शीश

पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८
अणु डाक - poetpawan50@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें