सोमवार, 27 जून 2022

बेवफ़ा पर प्यार रखता हूँ

बेवफ़ा  पर  प्यार  रखता  हूँ

गज़ब  का  ख़ुमार  रखता  हूँ

 

वो हर  बार  बदलते  जुमले

मैं  सच  रह  बार  रखता हूँ

 

उन्हें  फ़िकर  है  दुश्मनों  की

मैं दोस्तों का समाचार रखता हूँ

 

बहुत ज्यादा नहीं मगर अच्छे

दोस्त   दो – चार  रखता  हूँ

 

मैं कोई  मिस्तरी नहीं फिर भी

हो जरूरी ओ औजार रखता हूँ

 

पवन तिवारी  

२७/०९/२०२१  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें