गुरुवार, 23 जून 2022

ज़िन्दगी रूठने की

ज़िन्दगी  रूठने  की   कसम   खा  चुकी

था लगा  हर्ष  की  भोर  भी  जा  चुकी

तुम्हरे आने की  जब  से  मिली  सूचना

फिर से अभिलाषा जीने की है आ चुकी

 

देखूँ  तुमको  तो ये उम्र  बढ़  जाती है

पीड़ा दब जाती है ख़ुशी चढ़ जाती है

प्रेम  सच  में  उमर  को  बढ़ा देता है

मौत पर ज़िंदगानी  को मढ़ जाती है

 

सारी  बेचैनियाँ  चैन  में  ढल गयीं

तुम जो आयी तो विकृतियाँ सब जल गयीं

प्रेम औषधि  है या कोई  वरदान है

मौत आयी कई बार पर टल  गयी

 

पवन तिवारी

१५/०९/२०२१   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें