बुधवार, 8 जून 2022

हर बार मीठी बात से

हर बार मीठी बात से ना बात बनेगी

कुछ करके दिखाओ तो औक़ात बनेगी

 

बनता नहीं है काफ़िला कई बार धौंस से

कुछ  अच्छा  करोगे  तो  बारात  बनेगी

 

मिल जाये बुरे वक़्त में थोड़ा भी बहुत है

दीपक जला के  देख  लो  ये  रात बनेगी

 

हर बार फ़कत धन से ही खुशियाँ नहीं मिलतीं

कुछ  दोस्तों  के  मिलने  से   सौगात  बनेगी

 

पवन तिवारी

१०/०८/२०२१   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें