शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

बिन पानी पानी पानी

आदमी का सानी रखना

पानी का पानी रखना

चाहे जैसी स्थिति हो

गड़ही को रानी रखना

 

ताल की जवानी रखना

नदी की रवानी रखना

नहर को भी प्यार देना

झील की कहानी रखना

 

कुएं की भी बात रखना

बारिश की साख रखना

पानी नहीं जीवन नहीं

 प्रति क्षण ये याद रखना

 

बिन पानी पानी पानी

होगी   ये    जिंदगानी

पानी को मित्र बना लो

पानी रख  लेगा पानी

 

पवन तिवारी

संवाद – ७७१८०८०९७८

२४/०९/२०२०  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें