रविवार, 1 अगस्त 2021

जिसका वादा था जिंदगी भर का

जिसका वादा था जिंदगी भर का

ना हुआ मेरा ना मेरे घर का

वाडे भी अब हवा के जैसे हुए

ना ठिकाना ही ना किसी दर का

 

हर जगह शक का बसेरा मिलता

बड़ी मुश्किल  से  सबेरा मिलता

अब भरोसे  का  भरोसा  न रहा

अब तो मतलब का ही घेरा मिलता

 

रिश्ते  के  उम्र का अनुमान नहीं

निभ  रहे  हैं मगर है मान नहीं

रिश्तों  की  डोर  टूट  जाती  है

त्याग का  शेष है  अरमान  नहीं

 

अब तो रिश्ते  चलेंगे स्वारथ  के

दुःख उठायेंगे  सत्य  के  पथ के

खुद को चाहो भरोसा खुद से करो

लोग  साथी  बनेंगे   समरथ  के

 

पवन तिवारी

संवाद - ७७१८०८०९७८

 

२१/०८/२०२०   

 

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें