सोमवार, 8 जुलाई 2019

पास उनको नहीं बुलाना है


पास  उनको  नहीं  बुलाना है
प्यार फिर भी मगर जताना है
सोचता   हूँ   करूँ  कैसे  मैं
लगता है आँखों से निभाना है

घर पे उनके तो आना  जाना है
बिन कहे  उनका प्यार पाना है
नेह  का अस्त्र  विनम्रता लेकर
अपना  कुछ इस तरह बनाना है

प्रेम  में  मौन  प्यारी  भाषा है
और  विश्वास  ऊँची  आशा  है
चाहना  चाह  किन्तु  ना रखना
वरना  होती  बड़ी   निराशा  है

प्यार नाजुक कि जैसे धड़कन है
जरा  सी  चोट से भी तड़पन है
प्रेम  पर  हो गये समर्पित यदि
फिर तो जीवन ही सारा उपवन है


पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८
अणु डाक – पवनतिवारी@डाटाबेस.भारत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें