शनिवार, 3 अगस्त 2024

हो आया भारत चंदा पर



हो आया  भारत चंदा पर

अब  मंगल  पर  जाना है.

चंदा मामा के संग हमको

मंगल    भइया    गाना है.

 

मंगल भईया मंगल कर दो

भइया   के   घर   पानी   है.

समचार  पानी का सुनकर

नानी    भी     हरसानी   है.

 

मगल भइया के घर जाकर

हाल – चाल   ले   आना  है.

उसके  आगे  सूरज  बाबा

के   घर   मिलने   जाना है .

 

हाल चाल लेने की ख़ातिर

भारत   यान    पठाया   है .

सूरज  बाबा   का  संदेशा

ठीक - ठाक  ही  आया है.

 

चंदा मामा  का तो अक्सर

मिलता     हाल - चाल   है.

चीन रूस भारत अमेरिका

सबका   ही   ननिहाल   है.

 

पवन तिवारी

३०/०७/२०२४    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें