गुरुवार, 2 मई 2024

राजीव लोचन जय श्रीराम





राजीव लोचन जय श्रीराम

जय  रघुनंदन  सीता राम

सर्वोत्तम    मर्यादा    धाम

राजीव लोचन जय श्रीराम

 

भरत शत्रुघ्न जिनके भाई

लक्ष्मण संग सोहें रघुराई

प्रीती  रीति  निभाई ऐसी

सिय संग प्रीति जगत ने गायी

 

तुम्हरी कथा सुनें हनुमान

राजीव लोचन जय श्रीराम

जय  रघुनंदन   सीता राम

 

सिखलाये   जीवन   मर्यादा

वन जाकर काटी जग बाधा

जीव जन्तु कपि नभचर भालू

सबसे प्रेम  किये  प्रभु सादा

 

सबका ही रखा सम मान

राजीव लोचन जय श्रीराम

जय  रघुनंदन  सीता  राम

 

रघुकुल की प्रति रीति निभाये

सूर्य पुत्र को  राज दिलाये

लंका जीते सहज रहे प्रभु

मुकुट विभीषण माथ सजाये

 

दशरथ नंदन कथा महान

राजीव लोचन जय श्रीराम

जय  रघुनंदन  सीता  राम

 

पवन तिवारी

२०/०५/२०२४

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें