शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

प्यार से बाँह धर सकोगे क्या



प्यार से  बाँह धर  सकोगे क्या

तुम मुझे प्यार कर सकोगे क्या

 

बदन से प्यार  सभी  हैं करते

रूह में तुम उतर  सकोगे क्या

 

प्यार में जीना  चाहते  सब हैं

प्यार में यार मर सकोगे क्या

 

दावा  आरम्भ  में  सभी करते

प्यार में माँग भर सकोगे क्या

 

मेरे सुख की है कामना तुम में

मेरे लिए दुःख को वर सकोगे क्या

 

तुम  मुझे  दुःख  कभी  नहीं दोगे

पर मेरे दुःख को हर सकोगे क्या

 

पवन तिवारी

१९/०५/२०२२

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें