शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

समय हर चाल

समय  हर  चाल  है  चल रहा

उसका  हर  दाव  है खल रहा

फिर भी प्रतिरोध ऐसा गज़ब

समय  का  हौंसला  ढल  रहा

 

मरते - मरते  भी  मन जी रहा

सुख की आशा से दुःख पी रहा

फटता जीवन  सतत  जा  रहा

जिद्दी उर सिलता  ही जा रहा

 

आदमी   की   यही   खूबी  है

गिर के फिर से उठा जा  रहा

काल   प्रतिकूल   है   रहा

आदमी  फिर  भी  है छा रहा

 

दौर  ही  कुछ  दुखों  का रहा

फिर भी हिय काफ़िला सा रहा

हम  भी  हैं  ऐसे  ही  आदमी

साथ  में  सो   जहाँ   रहा

 

साथ में  पहले  कुछ ना रहा

  थपेड़े   सतत  खा  रहा

किन्तु  मन से  था हारा नहीं

इसलिए  हमको जग गा रहा

 

पवन तिवारी

१८/०५/२०२२   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें