मंगलवार, 12 जुलाई 2022

कुछ लोग मरेंगे और

कुछ लोग मरेंगे और

बिलकुल मर जायेंगे

कुछ     मरेंगे   और

सदा     के     लिए

ज़िंदा   हो   जायेंगे

अगर नहीं सोचा तो !

सोचना,  जीवन  में

सबसे     महत्त्वपूर्ण

यही       है       कि

हम              मरेंगे

तो      क्या  होगा ?

मर   ही  जायेंगे या

फिर   भी     रहेंगे

 

पवन तिवारी

१६/१२/२०२१

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें