बुधवार, 13 जुलाई 2022

आवारों से शब्द भटकते हैं मेरे

आवारों  से   शब्द   भटकते  हैं  मेरे

बहुतों को सो  वाक्य  खटकते हैं मेरे

मिलकर कविता या कि कहानी बन जाते

पढ़ते  हैं  पर  नाम  अटकते  हैं मेरे

 

जब तक  पता  नहीं  है मेरी ये रचना

तब तक उसके संग में झूम झूम नयना

जैसे  पता  चले  कि  रचना   मेरी  है

फिर पसंद होकर भी उससे बचना है

 

जो हैं  ऐसे  वे  भी  लिखने  वाले  हैं

साहित्यिक मज़मों में दिखने वाले हैं

नहीं  बिकाऊ  कहते  फिरते रहते हैं

भाव मिले  तो  सारे बिकने वाले हैं   

 

मेरे  जैसे   थोड़े    आवारा   फक्कड़

होकर भी बर्बाद नहीं जाती अक्कड़

अपनी  शर्तों  पर  जीने मरने वाले

फँसते नहीं भले आयें कितने मक्कड़

 

 

पवन तिवारी

२२/१२/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें