रविवार, 17 जुलाई 2022

जिसको वर्षों से भूलना चाहूँ

जिसको  वर्षों  से  भूलना  चाहूँ

अपने कुछ् याद   दिलाते  रहते

ज़ख्म जिनको मैं चाहता भरना

उसी  जगह  पे  हाथ  हैं  रखते

 

दर्द कम हो न ऐसा  करते कुछ

हाँ, मगर  दर्द  पे  पूछा  करते

जब भी मिलते पुरानी ही बातें

पुराने   घाव   ठीक   हैं  कहते

 

अब तो घबराऊं कोई आये तो

दर्द  में   मेरे   हर्ष   से   रहते

मौज़  आती  मेरी  कहानी  में

उस कहानी में हँस के वे बहते

 

ज़ख्म  कोई   दिखाना अपने

लोग ज़ख्मों  में  नमक हैं भरते

भरते कुछ ज़ख्म समय आने पर

समय के साथ दुःख भी हैं झरते

 

पवन तिवारी

२४/०२/२०२२  

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें