सोमवार, 27 जून 2022

हिय का हिस्सा कुछ टूटा है

हिय का हिस्सा कुछ टूटा है

जैसे  जीवन  कुछ  छूटा  है

जब से  संवाद  यंत्र  चोरी

लागे  सब  रूठा - रूठा है

 

जैसे  मुझको   कोई  लूटा  है

अंतस   कुछ   ऐसे   फूटा  है

रह रह कर हूक सी उठती है

हर  कोई  छलिया  झूठा  है

 

जैसे   वर्षों   से   मन  उदास

कोई भी  नहीं  है  आसपास

जैसे कुछ भी ना  बचा पास

भोजन तक भी ना आये रास

 

ये मौसम कुछ दिन रहना है

इसे शांत चित्त हो सहना है

जब तक वसंत लौटता नहीं

जीवन  संग  धीरे  बहना है

 

 

पवन तिवारी

३०/०९/२०२१

 (२९ सितम्बर २०२१ को मोबाईल चोरी होने पर लिखी गयी रचना ) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें