गुरुवार, 5 मई 2022

रिश्ता

कितनों की मैं मौत  सुन रोया बहुत था

ऐसा लगता जैसे  कुछ  खोया बहुत था

तुम  मरे  तो  आँख  तक  ना  नम  हुई

लोग कहते रिश्ता तुमसे कुछ बहुत था

 

याद आया वो समय दुःख का बहुत था

तुमने  ही  माँ  को  मेरे मारा बहुत था

बहन को भी खींचकर मारा था तुमने

आँसू डर तुमने दिया जो कि बहुत था

 

फूस छप्पर के थे फिर भी खुश बहुत था

रुखा सूखा  के  भी  घर  खुश  बहुत था

तुमसे ये सुख  भी  नहीं  देखा  गया था

छीना था बचपन नहीं ये क्या बहुत था

 

रिश्ते में  यूँ  दर्द  पाया  भी  बहुत था

वैर  का  जो  बीज बोया वो बहुत था

अब  मरे  तो  लोग  कहते  थे तुम्हारे

मुँह से निकला उतना रिश्ता ही बहुत था

 

पवन तिवारी

३०/०४/२०२१  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें