गुरुवार, 26 मई 2022

प्यार वाले बताओ

प्यार    वाले   बताओ   कहाँ  जायेंगे

जायेंगे   प्यार के   ही   जहाँ  जायेंगे

भटकना जितना है वो तो भटकेंगे ही

लौट  कर  प्रेम के  ही   यहाँ   आयेंगे

 

लाख दुःख पायें पर प्यार ही गायेंगे

जो भी जुल्म- ओ- सितम खुद पे ही ढाएँगे

उनको भरमाये कितना जमाना भले

किन्तु वो  प्रेम  की  ओर  ही  धायेंगे

 

प्रेम  में  धोखा  बेशक  बहुत  खायेंगे

अपनों से भी बहुत से  वे छल पायेंगे

फिर  भी  बढ़ते  रहेंगे सहज भाव से

अंत  में  सबके  हिय में  वही छायेंगे

 

प्रेम  के  किस्से  मिलते  हुए  पायेंगे

कुछ भी हो वैसे  चेहरे बहुत भायेंगे

इससे आकर्षक कुछ भी है जग में नहीं

प्रेम   से  दो   बुलावा   प्रभु  धायेंगे

पवन तिवारी

०१/०७/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें