गुरुवार, 26 मई 2022

कितने भौतिक अवरोधों से

कितने  भौतिक   अवरोधों  से

कितने ही दैहिक  त्रास   मिले

इस मध्य अल्प सी शान्ति मिली

साथी  के  रूप  में  आप मिले

 

साथी   औषधि   से   होते  हैं

हमको  थोड़े  जब  ख़ास मिले

मन की  रुग्णता  विलीन  हुई

कई हाथों के  जब साथ  मिले

 

दुःख पर सुख  सा  चढ़ बैठे वे

जब  उनको  मेरे  हाल  मिले

आनन्द है  कितना बढ़ जाता

आपस में अगर  ख़याल मिले

 

हारते     हारते    जीते    हैं

जब जब मित्रों के हाथ मिले

साथी  रखना  थोड़े ही सही

पर  हों  जैसे  परिवार मिले

 

पवन तिवारी

३०/०६/२०२१  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें