गुरुवार, 5 मई 2022

दर्द ने कितनों को

दर्द ने कितनों को मशहूर किया

दर्द ने कितनों को मशहूर किया

दर्द  की  अपनी  अना  होती है

दर्द ने कितनों को मगरूर किया

 

दर्द   में  आह  बहुत   होती  है

गीत में  किन्तु  आह   होती  है 

दर्द की  भाषा  दिलजला जाने

इक  अधूरी  सी चाह  होती है

 

दर्द  में  भी  बवाल  होता  है

दर्द  में  भी  कमाल  होता है

इल्म इसका नहीं  समझते सब

दर्द  का  भी  जमाल  होता है

 

दर्द   आला  जहान  होता  है

दास  काली  महान होता  है

दर्द   को  तानसेन  ने  साधा

दर्द  में  ब्रह्म  ज्ञान  होता  है

 

पवन तिवारी

२६/०४/२०२१

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें