शुक्रवार, 27 मार्च 2020

कैसे कहूँ कि दिल को


कैसे कहूँ कि  दिल  को आराम   आता
इस दर्द में  तेरे सिवा  कोई काम न आता

तुझको पता उदासियाँ क्यों छाती हैं मुझ पर
हम  चाहतें  जिसे  हैं  वो  श्याम न आता

ये दिल  की  बेक़रारी  बेचैनियाँ  रह – रह
सारा  क़ुसूर  तेरा  जो पै गाम   आता  

इस  जुबाँ  को   तेरी  ऐसी  लगी है लत
तेरे  सिवा होंठों  पे  कोई नाम  न आता

तुझको मैं भूल  जाऊँ  कोई और  देख लूँ
तेरे वज़न का प्यार में कोई दाम न आता

तुझ तक पहुँच के रूह से मिलना तेरी पवन
इस रास्ते  में  तुझसा  कोई धाम न आता



पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें