रविवार, 9 फ़रवरी 2020

दिल जो टूटा मेरा..........

दिल जो टूटा मेरा तो बिखरने लगा
जो मिले आप कुछ को अखरने लगे
हम निखरने लगे थोड़ा - थोड़ा सही
प्रेम का जल मिला तो सँवरने लगा

प्रेम में दुःख  मिले प्रेम में सुख मिले
चाहता  हर  कोई  प्रेम तो कुछ मिले
उनका जीवन  अधूरा ही  रह जाता है
प्रेम यदि ना मिले शेष सब कुछ मिले

कुछ मिले ना  मिले  प्रेम थोड़ा मिले
चाहने वालों  का  हँसता  जोड़ा मिले
प्रेम जीवन को आसान  कर  देता है
प्रेम करना  भले कितना  रोड़ा मिले

ये जो मैंने  लिखी  जिंदगानी  लिखी
अपने अनुभव की सच्ची रवानी लिखी
आप भी प्रेम के स्वाद को चख सको
कविता में इसलिये निज कहानी लिखी



पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें