मंगलवार, 21 मई 2019

हमको आपत्ति नहीं




हमको आपत्ति नहीं सत्ता जो तुम्हारी हो
चाह बस इतनी है कि बात  भी हमारी हो

शिक्षा तो बस निजी विद्यालय में 
नौकरी  कुछ  भी  हो सरकारी हो

रियायत माफी व घोषणा की बारिश हो 
जनता  पर  टैक्स  जितना  भारी हो

फ़क़त  उत्पाद  बढ़ाने की धुन
जहर जनता में  या बिमारी हो

समता बस भाषणों तक ही न रहे 
सब  की  शिक्षा भी एक तारी हो

बजट  रक्षा  तलक  ना सीमित हो 
स्वास्थ्य और शोध पर भी जारी हो

बहस अभिव्यक्त सब जरूरी "पवन" 
मगर  नैतिकता  संग  खुद्दारी  हो 

पवन तिवारी
संवाद - ७७१८०८०९७८


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें