बुधवार, 11 सितंबर 2024

उपयोगी जितने रहे



उपयोगी जितने रहे

उतना   ही  सम्मान

बिन उपयोगी व्यक्ति को

सदा मिले अपमान

 

आवश्यकता भर बात है

उतना   ही  संबंध

संबंधों में आ गया

प्रभल भाव अनुबंध

 

आत्म प्रशंसा से भरा

व्यक्ति उपेक्षित होय

ऐसे  से  सब  ही बचें

मित्र  बने   ना  कोय

 

बड़बोले पन से बचें

बची   रहेगी   लाज

कम बोलेंगे काम भर

बनेंगे  बिगड़े  काज

 

पवन तिवारी

११/०९/२०२४   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें