रविवार, 21 जुलाई 2024

प्रेम के जैसे बरस रही है बरसा



प्रेम के जैसे  बरस रही है बरसा

सावन से पहले अषाढ़ मन हरसा

 

जैसे झर - झर बरस रहा है

रह रह के कुछ गरज रहा है

टिप - टिप  बीच  में करता

कितने दिनों से था आकुल मन तरसा

सावन से पहले अषाढ़ मन हरसा

 

मिट्टी का रंग  पीला  हो  गया

जो सूखा  था  गीला हो  गया

कनक रंग के दादुर गायें

हँस - हँस  बरसो  बरसा

सावन से पहले अषाढ़ मन हरसा

 

उफ़ छुट्टी गरमी की हो गयी

हवा में भी नरमी सी हो गयी

यूँ अषाढ़ को देख के सावन हरसा

मेघों ने जो मन से जीवन परसा

सावन से पहले अषाढ़ मन हरसा

 

पवन तिवारी

२१/०७/२०२४    

 

 

 

  

5 टिप्‍पणियां:

  1. ऋतु अनुरूप अति सुंदर अभिव्यक्ति।
    सादर।
    ------
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना मंगलवार २३ जुलाई २०२४ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. सुंदर अभिव्यक्ति पवन जी! 🙏

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं