रविवार, 16 जनवरी 2022

प्यार ने मान लिया प्यार बहुत होता है

प्यार ने मान  लिया  प्यार बहुत होता है

और जब टूटे  तो खुद  तलक को खोता है

 

सारी अच्छाइयाँ कमियों में बदल जाते हैं

नींद  आती ही  नहीं  और वर्षों  सोता है

 

और कुछ टूटे तो  आदमी  सम्भल जाता

प्यार में टूटा हुआ ज़िन्दगी  को रोता है

 

प्यार  में  धोखे  का  वज्न बहुत होता है

रोज मरता है थोड़ा जो भी इसे ढोता है

 

काँटों का साथ सुहाना लगे तो आओ पवन

प्यार  की  राह  में जी फूल  कौन बोता है  

 

पवन तिवारी

संवाद – ७७१ ८०८० ९७८

०६/०३/२०२१   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें