शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

सामान जो लेना

सामान  जो  लेना  तो  दो चार  देखना
दुश्मन कसम भी खाए तो कई बार देखना

विश्वास जिनमें था वही फैला रहे हैं भ्रम
उल्लू भी बना  सकता  समाचार  देखना

दंगे फसाद घूस  औ व्यभिचार की खबरें
अच्छा नहीं  सबेरे  अब  अखबार देखना

इकरार  पर  ही ऐतबार  कर नहीं लेना
आखों में झाँक करके उसका प्यार देखना

उम्र  भर  दोस्ती  चलती है बहुत कम
यारी में  कभी  भी  न कारोबार देखना

इजहार से फक्त ही नहीं बनती बात है
अंदाज  देख पहले फिर इज़हार देखना

बनती हुई भी बात बिगड़ जाती है पवन
कहने  से  पहले उसका किरदार देखना



पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८    


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें