सोमवार, 2 दिसंबर 2019

कहो गर कुछ तो


कहो कुछ तो कुछ अरमान  निकले
अपने अंदर का भी बियाबान निकले

माना  कचरा  ही  सही  देखो  तो
क्या पता हो  कि  सामान  निकले

आज - कल आकलन भी जोखिम है
चीन  समझा  था  जापान  निकले

कृपण  समझे  थे  जिन्हें  वर्षों से
दोस्त बनते ही वे आसमान निकले

बिना जाने  ही फतह  को निकले
सामने  देखा तो मेरी जान निकले

गरीब  थे  मगर  वक्त  पर  वो
दोस्ती  की   वे   शान  निकले

पवन  अंदाज  लगाया    करो
भूसी समझे थे जिसे धान निकले


पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८
पवनतिवारी@डाटामेल.भारत    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें