गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता


अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ने क्या नहीं लिया
सहिष्णुता  प्रेम  देश  की एकता नहीं लिया

असहमति का अधिकार कहाँ तक पहुँच गया
माँ  बहन  बेटी  और  निजता  नहीं लिया

आलोचना के नाम पर क्या-क्या है हो रहा
गाली  चरित्र हनन का फायदा  नहीं लिया

विरोध के अधिकार का यह हश्र कर दिया
सच तो  बता दो हाथ में जूता नहीं लिया

अभिव्यक्ति की अति छूट से ज़ख्मी हुआ राष्ट्र
अपमान किससे – किससे  किसका  नहीं लिया

अब  क्या  कहूँ पवन तुम्हें हैरान मैं भी हूँ
सब धन की और दौड़े कोई वफा नहीं लिया


पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें