गुरुवार, 27 सितंबर 2018

टिप – टिप गिरे बूँदें मौसम सुहाना



टिप – टिप गिरे बूँदें मौसम सुहाना
हरकत  करे  मौसम  जैसे दिवाना
सावन  तो  बीता  भादों  में आना
मन करे मैं भी भीगूँ तेरे संग जाना

टिप - टॉप बूँदें  पड़े दादुर  के गाने
झोंको से बारिश मिलकर गाये तराने
पवन  के  झकोरे  बेदर्दी  न  माने
दिल  सुलगे   कोई  दर्द   जाने

बूँद-बूँद रिमझिम-2, बरसे बरखा रानी
झींगुर  मस्त  गायें पानी की कहानी
तुझको पुकारे  तड़पे भीगी ये जवानी
आके मिल जवानी संग,करें पानी-पानी

पवन तिवारी
संवाद – ७७१८०८०९७८
अणु डाक – poetpawan50@gmail.com     


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें